January 12, 2026

कुंडा थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर काम करने वाले युवक ने मैनेजर द्वारा फोन पर उसके गांव की महिलाओं के लिए अपशब्द बोलने का आरोप लगाया है

काशीपुर। कुंडा थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर काम करने वाले युवक ने मैनेजर द्वारा फोन पर उसके गांव की महिलाओं के लिए अपशब्द बोलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी टोल मैनेजर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ साहू निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र लेखराज ने कुंडा थाने में तहरीर देकर बताया कि वह गांव के पास स्थित टोल प्लाजा पर काम करता था। उसको हालदुआ साहू बाबर खेड़ा मार्ग पर वेरिकेटिंग लगाकर बड़े वाहनों को रोकने का काम मैनेजर पंकज दुबे द्वारा दिया गया था। जिस पर वह काम करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। वहां उसने लगभग 11 दिन काम भी किया। उसके बाद उसने एक दिन मैनेजर पंकज दुबे को फोन लगाया, तो वह अजीब अजीब बातें करने लगा। साथ ही गांव की महिलाओं के बारे में अप शब्द बोलने लगा। उसकी बातों को जब उसने गांव वालों को बताया तो गांव वाले काफी आक्रोशित हो गए। क्यों की टोल प्लाजा पर आसपास के गांव की महिलाएं भी काम करती हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी टोल प्लाजा मैनेजर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

You may have missed