काशीपुर। लोगों को डरा धमका कर पैसे लूटने के लिए रऽे गए चाकू के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपी के िऽलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत करना दर्ज किया है।
शुक्रवार की देर शाम बांसफोड़ान चौकी में तैनात अपर उपनिरीक्षक अजीत सिंह पुलिस टीम के साथ गस्त कर रहे थे। इस दौरान मोहल्ला अल्ली ऽा स्थित कर्बला मैदान के पास एक संदिग्ध युवक घूमता दिऽाई दिया। जिसको रोककर उन्होंने तलाशी ली, तो उसके कब्जे से अवैध रमपुरिया चाकू बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित शर्मा पुत्र महेश चंद्र शर्मा निवासी मादीपुरी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद बताया। कहा कि मेरे पास जो चाकू है। उसके जरिए वह लोगों को डरा धमकाकर पैसे छीन लेता है और उस पैसे से अपनी नशे की लत को पूरा करता है। पुलिस ने आरोपी के िऽलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश करेगी।


संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
नशे पर वार, कानून की मार! कुंडा में पुलिस की सख्ती से नशा माफियाओं मे हड़कंप
Uttarakhand Breaking: काशीपुर के ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस हिंसा केस में बड़ा मोड़,फैज़ान अंसारी को कोर्ट से जमानत
मोहब्बत का पैगाम, गौ-सेवा के नाम! डॉ. इन्द्रेश कुमार के जन्मदिन पर काशीपुर में कौमी एकता की मिसाल