काशीपुर। एक व्यक्ति ने युवक पर उसकी सात वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बांसफोड़ान चैकी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 सितंबर को उसकी सात वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेल रही थी कि रामनगर व हाल मदरकालोनी महेशपुरा में अपने बहनोई के घर रह रहे दिलशाद पुत्र अब्दुल हमीद रात 9 बजे उसकी पुत्री को सावरी मस्जिद पकड़ लिया तथा उसके साथ गलत हरकत करने लगा। उसकी पुत्री ने रात्रि 10 बजे डरी सहमी घर पहंुची तथा घटना की जानकारी अपनी फूफी को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ 354 आईपीसी व पाॅक्सो अधिनियम में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
बाढ़ से जूझते बिहार में STF का जलवा,15 हज़ार का इनामी रेप आरोपी ‘टापू’ से धर दबोचा!
पुष्कर की चाल, विरोधियों बेहाल, नामांकन की एक चाल ने बिछी बिसात पलट दी!
उत्तराखंड में ‘धामी युग’ का आगाज़,त्रिवेंद्र को पछाड़ा, तिवारी के करीब पहुंचे!