January 12, 2026

एक युवती ने युवक पर उसके साथ छेड़छाड़ कर गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है

काशीपुर। एक युवती ने युवक पर उसके साथ छेड़छाड़ कर गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 20 सितंबर की प्रातः 8 बजे किसी कार्य से जा रही थी। इस दौरान आवास विकास में अरून कुमार पुत्र राजाराम सिंह पता नामालूम ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

You may have missed