January 12, 2026

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूँका कांग्रेस विधायक बिष्ट का पुतला

बाजपुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट पर इंजीनियरिंग काॅलेज के प्रोफेसर के आवास में घुसकर गाली गलौज व तोड़फोड़ की घटना के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी व भाजपा सरकार के विरू( अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला दहन कर आक्रोश जताया। साथ ही द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट के विरू( कड़ी कानूनी कार्यवाही किये जाने की माँग की। इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष बिट्टू चैहान, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कृष्णा जोशी, जिला मंत्री मयंक शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष बिट्टू सिंह, भोला खुल्लर, विशाल चैहान आदि थे।

You may have missed