काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कुमाऊं विश्वविद्यालय अन्तर्महाविद्यालय टेबल टेनिस (पुरूष) प्रतियोगिता का शुभारम्भ उच्च शिक्षा निदेशक, उत्तराखण्ड डा. सीडी सूंठा, विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डा. नागेन्द्र शर्मा, महाविद्यालय प्राचार्या डा. कीर्ति पन्त, एसो. प्रोफेसर डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की 06 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कुल 05 मैच खेले गये। प्रतियोगिता का फाईनल मैच डीएसबी परिसर, नैनीताल और एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी के बीच खेला गया, जिसमें एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी की टीम विजेता रही एवं डीएसबी परिसर, नैनीताल उप विजेता रही। इस अवसर पर महाविद्यालय पूर्व प्रबन्धक हाजी कमर आलम, बीजेन्द्र चैधरी, राजीव चैधरी, सुरेन्द्र पाल, डा. डीएन जोशी, अजय सिंह, डा. गगनप्रीत सिंह, अजय सिंह, लोकेश पाण्डे, दीपक गुप्ता, डा. हरीश चन्द्र पाठक, लाल सिंह बिष्ट, पियूष कुमार सिंह, महाविद्यालय की क्रीड़ा प्रभारी डा. रमा अरोरा, प्रवक्ता वर्ग में डा. मन्जू सिंह, वन्दना सिंह, डा. गीता मेहरा, डा. अंजलि गोस्वामी, डा. रंजना, प्राची धौलाखण्डी, डा. ज्योति गोयल, डा. दीपा चनियाल, शीतल अरोरा, डा. ज्योति रावत, डा. पुष्पा धामा, डा. मंगला, डा. मीनाक्षी पंत, कु. किरन, पवन कुमार, बीएड विभागाध्यक्ष डा. नवनीत कुमार गुप्ता, शालिनी सिंह, चंचल कुमार, डा. अविनाश मिश्रा, शिप्रा छाबड़ा, मनोज कुमार, महेश कुमार आदि उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह का संचालन डा. दीपा चनियाल ने किया।


संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
नशे पर वार, कानून की मार! कुंडा में पुलिस की सख्ती से नशा माफियाओं मे हड़कंप
Uttarakhand Breaking: काशीपुर के ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस हिंसा केस में बड़ा मोड़,फैज़ान अंसारी को कोर्ट से जमानत
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज