
जसपुर। डीएम के निर्देष पर एसडीएम ने क्लीनिकों पर छापामार कर एक क्लीनिक को सील कर दिया।जबकि एक क्लीनिक पर जुर्माना डाला गया है। एसडीएम की कार्रवाही से क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। बता दे कि
बीती 7 अगस्त को जसपुर आये डीएम उदयराज सिंह से कुछ लोगों ने डाक्टरों के क्लीनिकों में अनियमिताओं की शिकायतें की थी। डीएम ने एसडीएम को कार्रवाही के आदेश दिये थे। इस क्रम में आज एसडीएम गौरव चटवाल ने चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हितेश शर्मा को साथ लेकर अफजलगढ रोड स्थित ईएनटी डॉ0 अनिल चौहान के क्लीनिक पर छापामारा। क्लीनिक पर सफाई न मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। साथ ही मरीजों के लिए पीने का पानी, टायलेट आदि की सुविधा नहीं थी। डाक्टर राज्य में बिना रजिस्टेशन कराये बगैर मरीजों को देख रहा था। रजिस्ट्रेशन मांगने पर वह रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा सका। एसडीएम ने एमएस से क्लीनिक पर जुर्माना डालने के आदेश दिये। इसके अलावा मौहल्ला जोशियान में डॉ0सुरेश सिंह के क्लीनिक में भी अनियमितताये मिलने पर उसे सील कर जुर्माना डाला गया है। एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि कुछ लोगों ने क्लीनिकों में अनियमिततायें होने की डीएम से शिकायत की थी। शिकायत के क्रम में कार्रवाई की गई है।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
नशे पर वार, कानून की मार! कुंडा में पुलिस की सख्ती से नशा माफियाओं मे हड़कंप
Uttarakhand Breaking: काशीपुर के ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस हिंसा केस में बड़ा मोड़,फैज़ान अंसारी को कोर्ट से जमानत
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज