
राजस्थान-मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मान में आज श्री गंगानगर, राजस्थान के मानकसर गांव में क्षेत्रवासियों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु जंभेश्वर भगवान की पूण्यभूमि में आकर वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि गुरु जंभेश्वर जी ने जीवन में 29 नियम अपनाने के लिए कहा था। उनके द्वारा दिये गए नियमों को आत्मसात कर आज विश्नोई समाज, वाणी पर संयम रखने के साथ ही अन्य नियमों का पालन कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने राजस्थान में वन एवं पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने वाली अमृता देवी विश्नोई की शहादत को नमन करते हुए कहा कि सैकड़ों वर्ष पहले राजस्थान में भी अमृता देवी जी के नेतृत्व में चिपको जैसा आंदोलन हो चुका है, जिसमें पेड़ों को बचाने के लिए 363 लोगों ने अपना बलिदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पुरखों ने प्रकृति और मानव के सह-अस्तित्व पर एक समृद्ध विचारधारा को पोषित किया और आज सदियों बाद भी, हम उस विचार का उतनी ही निष्ठा से अनुसरण करते आ रहे हैं।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
नशे पर वार, कानून की मार! कुंडा में पुलिस की सख्ती से नशा माफियाओं मे हड़कंप
Uttarakhand Breaking: काशीपुर के ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस हिंसा केस में बड़ा मोड़,फैज़ान अंसारी को कोर्ट से जमानत
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज