देेहरादुुन-मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के लिए आवासीय परियोजनाओं एवं अन्य विषयों पर रियल एस्टेट इन्वेस्टर के साथ बैठक की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी दिसम्बर में प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट राज्य की आर्थिकी को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। राज्य सरकार अगले 25 सालों के रोडमैप को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए उद्योगों के हित में 27 नई नीतियां बनाई गई हैं। सिंगल विंडो सिस्टम को और प्रभावी बनाया जा रहा है। नीतियों के सरलीकरण की दिशा में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने भी विचार रखे। इस अवसर पर रेरा के अध्यक्ष श्री रबिन्द्र पंवार, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्री आनंद बर्द्धन, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री एस.एन. पाण्डेय, उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी भी उपस्थित थे।


संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
नशे पर वार, कानून की मार! कुंडा में पुलिस की सख्ती से नशा माफियाओं मे हड़कंप
Uttarakhand Breaking: काशीपुर के ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस हिंसा केस में बड़ा मोड़,फैज़ान अंसारी को कोर्ट से जमानत
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज