
अल्मोड़ा- हिमोत्थान परियोजना की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आज जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। हिमोत्थान परियोजना टाटा ट्रस्ट के माध्यम से संचालित परियोजना है, जिसमे सरकारी विभागों के साथ समन्वय कर ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका, पेयजल स्वच्छता, ग्रामीण विकास तथा कृषि जैसे क्षेत्रों में कार्य किया जाता है। बैठक में बताया कि इस योजना के तहत अल्मोड़ा जनपद के 3 ब्लॉक (लमगड़ा, हवालबाग तथा चौखुटिया) तथा 62 ग्रामों का चयन किया गया है। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिम्मोत्थान परियोजना के साथ समन्वय करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए।
जिलाधिकारी ने इस परियोजना से जुड़े अधिकारियों को भी आश्वस्त किया कि यदि उन्हें सरकारी विभागों के सहयोग की जरूरत होगी तो उन्हें सहयोग जरूर दिया जाएगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
नशे पर वार, कानून की मार! कुंडा में पुलिस की सख्ती से नशा माफियाओं मे हड़कंप
Uttarakhand Breaking: काशीपुर के ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस हिंसा केस में बड़ा मोड़,फैज़ान अंसारी को कोर्ट से जमानत
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज