
नैनीताल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वावधान में मल्लीताल पंत पार्क में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में पंजीकृत टीम कुमाऊँ सांस्कृतिक कला उत्थान समिति खुर्पाताल ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें टीम के अध्यक्ष विनोद कुमार ने स्थानीय लोंगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।उन्होंने बताया कि यह अभियान 1 से 15 सितंबर तक चलाया जा रहा है। इस 15 दिवसीय अभियान में चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नशा व शराब पीकर वाहन न चलाने, उचित दूरी बनाकर चलने, जेब्रा क्रासिग पर वाहन की गति धीमी करने व पैदल यात्रियों को चलने का अवसर देने, सड़कों पर लगे यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने, दो पहिया वाहन चालक को हेलमेट लगाने, वाहन तेज गति से न चलाने के लिए जागरूक किया गया। वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने व अन्य नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
नशे पर वार, कानून की मार! कुंडा में पुलिस की सख्ती से नशा माफियाओं मे हड़कंप
Uttarakhand Breaking: काशीपुर के ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस हिंसा केस में बड़ा मोड़,फैज़ान अंसारी को कोर्ट से जमानत
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज