
काशीपुर। शराब बेचने जा रहा एक तस्कर पुलिस को देखकर बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। कुंडा थाना पुलिस ने बाइक व कच्ची शराब जब्त कर फरार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
कुंडा थाने में तैनात एसआई कैलाश सिंह व कांस्टेबल विनोद मेहता बीती शाम शांति व्यवस्था व मादक पदार्थ की रोकथाम को लेकर चेकिंग अभियान के तहत शिवराजपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस चौकी क्षेत्र के जसपुर कट के पास एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक मौके पर छोड़कर झाडि़यों व खेतों की तरफ भाग गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर चेक किया तो काले रंग के एक बैग से 45 पाऊच कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने फरार आरोपी मंगल सिंह पुत्र हंसा सिंह निवासी टांडा प्रभापुर थाना जसपुर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उधर, कुंडेश्वरी पुलिस ने गांधीनगर जगतपुर गुलजारपुर क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की बिक्री करते हुए गांधीनगर निवासी साहब सिंह पुत्र लाभ सिंह को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
नशे पर वार, कानून की मार! कुंडा में पुलिस की सख्ती से नशा माफियाओं मे हड़कंप
Uttarakhand Breaking: काशीपुर के ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस हिंसा केस में बड़ा मोड़,फैज़ान अंसारी को कोर्ट से जमानत
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज