
(Kashipur,काशीपुर)पीट कर की गई युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो सगे भाईयों समेत तीन को गिरफ्तार किया है। नई बस्ती विजय नगर निवासी नईम ने तहरीर में बताया कि रविवार की देर शाम उसका भाई फईम अब्बासी पुत्र शरीफ अहमद गंगे बाबा रोड से होकर बाइक से जा रहा था। आरोप है कि फईम चौधरी के फड़ के पास विकराल और विकास तथा अनुज दो अन्य साथियों के साथ वहां खड़े थे। इन लोगों ने एक ठेले से बाट उठाकर फईम के मार दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। चार सितंबर को हल्द्वानी में इलाज के दौरान फईम की मौत हो गई। नईम ने आरोप लगाया कि युवकों का फईम से लेनदेन के लिए विवाद चल रहा था।
पुलिस ने धारा 147, 302, 342, 504, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया। एसपी अभय सिंह ने बताया कि सगे भाइयों विकराल, विकास पुत्रगण स्व. धर्मपाल निवासी प्रभु विहार कालोनी तथा अनुज कुमार पुत्र ब्रह्मपाल निवासी प्रभु विहार कालोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
नशे पर वार, कानून की मार! कुंडा में पुलिस की सख्ती से नशा माफियाओं मे हड़कंप
Uttarakhand Breaking: काशीपुर के ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस हिंसा केस में बड़ा मोड़,फैज़ान अंसारी को कोर्ट से जमानत
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज