March 16, 2026

एक दिन में 68 लाख से ज्यादा लोगों ने की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया

दिल्ली-दिल्ली मेट्रो एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार दिल्ली मेट्रो में एक दिन में सफर करने वालों का नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। दिल्ली मेट्रो ने 28 अगस्त को कोविड-19 महामारी से पहले और उसके बाद के बाद सिर्फ एक दिन में 68 लाख 16 हजार लोगों ने मेट्रो में सफर किया। डीएमआरसी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। डीएमआरसी ने कहा कि इससे पहले 10 फरवरी 2020 को 66 लाख 18 हजार 717 लोगों ने एक दिन में सफर किया था। इस बार रक्षा बंधन के त्योहार से कुछ दिन पहले रिकॉर्ड आंकड़े दर्ज हुआ है। इस अवसर पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। लेकिन इस बार यह कुछ दिन पहले हुआ।