January 12, 2026

अधिकारियों के लापरवाही पर गरजे क्षेत्र के लोग, निगम मुर्दाबाद के लगे नारे

ऋषिकेश। नगर- निगम के अधिकारियों की लापरवाही लोगों के लिए मुसीबत बनती दिख रही है। जिसके चलते मेयर के द्वारा पार्षद और अधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई। बैठक के दौरान अचानक गंगानगर क्षेत्र के लोग सैकड़ो की संख्या में निगम बैठक हॉल में पहुंचे और निगम मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। लोगों ने निगम के अधिकारियों को खरी- खोटी सुनाई और बैठक हाल में ही प्रदर्शन करने लगे। करीब 1 घंटे चले विरोध प्रदर्शन के बाद समस्या के निस्तारण का आश्वासन पा कर लोग वापस लौटे।

You may have missed