March 16, 2026

पैसे मांगने पर गोली मारने की धमकी

जसपुर।पैसो के लेनदेन के मामले में एक ग्रामीण ने दूसरे को गोली मारने की धमकी दी है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है ग्राम निवासी यशपाल सिंह पुत्र ज्ञानचंद्र सिंह ने कहा कि गांव के कुलदीप से अपने पैसे का लेनदेन था उसने कुलदीप से अपने पैसे मांगे तो उसने उसे गाली देते हुए गोली मारने की धमकी दी यशपाल ने पुलिस को इसकी रिकॉर्डिंग भी दे दी है धमकी से यशपाल सिंह का परिवार डरा हुआ है एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है