April 5, 2026

कांग्रेस से जुड़िए काशीपुर में हरीश रावत ने की।यात्रा प्रारंभ

काशीपुर। (आरिफ खान की रिपोर्ट)“कांग्रेस से जुड़िये” यात्रा शुक्रवार सायं यहां जोशोखरोश से निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व दिग्गज कांग्रेसी एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने करते हुए आमजन से कांग्रेस से जुड़ने का आहवान किया। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के मुताबिक बड़ी संख्या में एकजुट कांग्रेसी कार्यकर्ता किला तिराहा पर एकत्रित हुए। यहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का जोरदार खैरमखदम करने के उपरांत कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते कार्यकर्ताओं के काफिले ने गंतव्य की ओर कूच किया। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जनता का अभिवादन स्वीकारते हुए कांग्रेस से जुड़ने का आहवान करते नजर आ रहे थे। पुरानी सब्जी मंडी, मुख्य बाजार व पार्क रोड होते हुए यात्रा रूपी काफिला एमपी चौक पहुंचा। यहां अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सदैव हर व्यक्ति को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती आई है। लेकिन आज जनसाधारण बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों से बुरी तरह त्रस्त है। लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है, लिहाजा देश में लगातार कमजोर होते जा रहे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आमजन का कांग्रेस से आत्मीयता के साथ जुड़ना जरूरी है। गांधी, नेहरू और अंबेडकर की नीतियों पर चलकर संविधान को बचाए और बनाए रखने के लिए कांग्रेस से जुड़ना जरूरी है। आमजनजन को कांग्रेस से जोड़ने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया गया है।वहीं, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन “कांग्रेस से जुड़िये” यात्रा की सफलता से बेहद खुश नजर आये।

इस दौरान, संदीप सहगल एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट, विमल गुड़िया, अरुण चौहान, जयसिंह गौतम, स. इंदर सिंह एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, अब्दुल सलीम एडवोकेट, आशीष अरोरा बॉबी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह, मुक्ता सिंह, अलका पाल, इंदुमान, शफीक अहमद अंसारी, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, प्रभात साहनी, चेतन अरोरा, गौतम मेहरोत्रा, जितेन्द्र सरस्वती, कमल गुजराल, अब्दुल अजीज कुरैशी, अर्पित मेहरोत्रा, अज्जू खान, महेंद्र बेदी, विनोद होंडा, संजय चतुर्वेदी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, डॉक्टर अशफाक, इल्यास माहीगीर, सुभाष पाल, विनोद शर्मा,अब्दुल कादिर विकल्प गुड़िया आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।