
काशीपुर।ओंकार ग्लोबल अकादमी की तीन बसें बच्चों को लेकर मुरादाबाद टूर पर जा रहीं थी। दढ़ियाल-काशीपुर मार्ग पर नया गांव के पास मोड़ पर एक बस का अचानक पट्टा टूटने से अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई।शुक्रवार को काशीपुर (उत्तराखंड) के लोहियापुल स्थित एक ओंकार ग्लोबल अकादमी की तीन बसें बच्चों को लेकर मुरादाबाद टूर पर जा रहीं थी। दढ़ियाल-काशीपुर मार्ग पर नया गांव के पास मोड़ पर एक बस का अचानक पट्टा टूटने से अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई।बस पलटने से बच्चों में चीख पुकार मच गई। मौके पर राहगीर और आस पास के ग्रामीण व अन्य बसों में सवार स्कूल स्टाफ के कर्मचारी दौड़ पड़े। पलटी बस से बच्चों और स्कूल स्टाफ के कर्मचारियों को निकाला। जानकारी के अनुसार बस में सवार स्कूल की आया बबली(21वर्ष) निवासी बरखेड़ी की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि कई बच्चों और एक महिला शिक्षिका के घायल होने की खबर लगी है। सूचना पर काशीपुर एसपी अभय सिंह सहित दढ़ियाल और उत्तराखंड की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल बच्चों को काशीपुर के निजी अस्पताल सिद्धिविनायक में भर्ती कराया गया है।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
नशे पर वार, कानून की मार! कुंडा में पुलिस की सख्ती से नशा माफियाओं मे हड़कंप
Uttarakhand Breaking: काशीपुर के ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस हिंसा केस में बड़ा मोड़,फैज़ान अंसारी को कोर्ट से जमानत
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज