January 11, 2026

पहलवानों के समर्थन में उतरी महिला कांग्रेस, निकाला कैंडल मार्च, PM मोदी से की मांग

देहरादून।अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच और दिल्ली के जंतर मंतर पर महिला पहलवानों के समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष करन माहरा महिला प्रदेशध्यक्ष ज्योति रौतेला,अलका पाल,सदस्य पीसीसी/ वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ कैंडल मार्च निकला दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही महिला पहलवानों के समर्थन में अब महिला कांग्रेस भी उतर आई है।महिला कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाला।

सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग केंद्र की मोदी सरकार से की है। महिला कांग्रेस काशीपुर अध्यक्ष पूजा सिंह ने कहा कि देश का मान बढ़ाने वाली महिला पहलवान पिछले 15 दिनों से जंतर-मंतर पर इंसाफ की लड़ाई लड़ रही हैं। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस पहले दिन से अपनी बेटियों की इस लड़ाई का समर्थन कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री नेटा डिसूजा 24 अप्रैल को पहलवान बेटियों को समर्थन देने जतर-मंतर गई थीं। जहां उन्होंने उनकी पीड़ा सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस लड़ाई में महिला कांग्रेस दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना दे रही महिला पहलवानों के साथ है। महिला कांग्रेस ने आगे कहा कि हमारा यह कर्तव्य बनता है कि हम अपनी बेटियों का साथ दें।

You may have missed