April 5, 2026

किसानों के गन्ने का भुगतान जल्द हो:पूजा सिंह

रुड़की। इकबालपुर चीनी मिल पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व काशीपुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह ने धरना दिया। पूजा सिंह ने कहा कि सरकार की सह के चलते ही इकबालपुर चीनी मिल किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है। महिला कांग्रेस प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अलका पाल ने कहा की जिसकी वजह से किसानों में आक्रोश है। उनके तमाम कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए सरकार को जगाने एवं किसानों को हक दिलाने वह आंदोलन कर रहे हैं। इस मौके पर धरने में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित अन्‍य कांग्रेस विधायक,पूर्व चेयरमैन डॉ. गौरव चौधरी, प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी, भगवानपुर विधायक ममता राकेश, महिला कांग्रेस प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अलका पाल आदि ने विचार व्यक्त किए।