April 5, 2026

दिल्ली में महिला खिलाड़ियों के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट की निंदा,महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह ने जताया आक्रोश

काशीपुर।दिल्ली जंतर मंतर पर बीती रात महिला पहलवानों के साथ भाजपा के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने मारपीट की है। काशीपुर महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि देश के चैंपियन खिलाड़ियों के साथ इतना गलत बर्ताव क्यों,,,यह बेहद दु:खद और शर्मनाक है घमंड में पूरी भाजपा का दिमाग खराब हो चुका है,सिर्फ गुंडागर्दी से सारा सिस्टम खराब हो चुका है,भाजपाइयों ने पूरे सिस्टम का मजाक बनाकर रख दिया है,महिला पहलवानों पर जो अत्याचार हो रहा है, कड़े शब्दों में महिला कांग्रेस निंदा करती है,महिला कांग्रेस कंधे से कंधा मिलाकर महिला पहलवानों के साथ खड़ी है।भाजपा सरकार का नारा बेटी बचाओ_ बेटी पढ़ाओ हवा-हवाई साबित होता दिखाई दे रहा है।भाजपा सरकार भगवान राम के नारे लगाती है, सीता मईया की बात करती है, मां सीता को सम्मान की दृष्टि से देखती है,द्रौपदी का चीरहरण हो रहा है,श्रीकृष्ण बनकर कोन बचऐगा उनको,ऐसी सरकार को डूब मरना चाहिए जो लड़कियों की लाज बचाना नहीं जानती।लड़कियों के कपड़े फाड़े गए, अभद्र व्यवहार किया गया, इसकी महानगर महिला काँग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है।पुलिस का ऐसा व्यवहार कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करता है, जबकि सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग है कि सूर्य अस्त के बाद महिला की गिरफ्तारी नहीं हो सकती, उसके बावजूद भी कानून की धज्जियां उड़ाते हुए पुलिस ने महिला खिलाड़ियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जो अशोभनीय ओर निंदनीय है, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार, उनके कपड़े फाड़े गए, उन्हें घसीटा गया, उन्हें गाड़ियों में डाला गया ये बहुत निंदनीय है